इस पृष्ठ पर (On this page)

फ्रैंचाइज़ खरीदने से पहले (Before you buy a franchise)

फ्रैंचाइज़ खरीदने से पहले आपको कुछ चीज़ों के बारे में पता होना चाहिए और उन पर विचार करना चाहिए।

फ्रैंचाइज़ बनने का अर्थ है कि बिज़नेस चलाने के लिए फ्रैंचाइज़र के अधिकांश नियमों का पालन करना। ऐसा हो सकता है कि आप इस बात से सहमत न हों कि ये नियम बिज़नेस के लिए हमेशा सबसे सही हैं।

आप बिज़नेस संबंधी वित्तीय जोखिम का सामना भी करते हैं। इसका अर्थ है कि यदि बिज़नेस लाभप्रद नहीं है, तो कोई आमदनी नहीं होगी, या बिज़नेस चलाने का खर्चा पूरा नहीं हो पाएगा।

आप जिस फ्रैंचाइज़ को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में यथासंभव जानना महत्वपूर्ण है। फ्रैंचाइज़र से प्रश्न करें, अन्य फ्रैंचाइज़ मालिकों से बात करें, और अपने लिए वित्तीय और कानूनी सलाह लें।

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले इस बारे में और अधिक जान लें कि क्या करना है (अंग्रेज़ी में)।

फ्रैंचाइज़ खरीदने के मुख्य कदम (Key steps in buying a franchise)

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने या पैसे देने से पहले, आपको जोखिमों के बारे में जानने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदमों का अनुपालन करना चाहिए। इसमें शामिल है:

  • फ्रैंचाइज़र के दस्तावेज़ों को पढ़ना
  • फ्रैंचाइज़र से प्रश्न पूछना
  • अन्य फ्रैंचाइज़ी और एक्स-फ्रैंचाइज़ी से बातचीत करना
  • फ्रैंचाइज़िंग विशेषज्ञों से पेशेवर कानूनी, अकाउंटिंग और बिज़नेस संबंधी सलाह लेना।

फ्रैंचाइज़ खरीदना: मुख्य कदम वीडियो

Remote video URL

फ्रैंचाइज़ खरीदना।

यह आपका सपना रहा है, और आप इसे यथाशीघ्र शुरू करना चाहते हैं,

लेकिन क्या आप हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं?

फ़्रैंचाइज़ बिज़नेस खरीदना एक बड़ा निर्णय है।

यह घर खरीदने जितना ही बड़ा निर्णय हो सकता है।

सूचित रहने में समझदारी है,

क्योंकि आपकी ज़िंदगी भर की कमाई डूबने का जोखिम हो सकता है।

परेशानी से बचने के लिए जोखिमों के बारे में जानें।

फ़्रैंचाइज़ खरीदने का निर्णय लेने से पहले,

आप फ्रैंचाइज़र से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ प्राप्त करेंगे।

इनमें से एक प्रकटीकरण दस्तावेज़ है।

इसमें महत्वपूर्ण चीज़ें शामिल होंगी।

आपको फ्रैंचाइज़ के बारे में जानना होगा।

एक और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट है।

यह आपके और फ्रैंचाइज़र के मध्य

कानूनी रूप से बाध्यकारी कॉन्ट्रैक्ट को दर्शाता है

यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें यह उल्लिखित होता है कि

फ्रैंचाइज़ चलाते समय आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं।

तो आपको बहुत से दस्तावेज पढ़ने होंगे, लेकिन यह आवश्यक है कि

आप इन दस्तावेजों को पढ़ें और समझें।

यदि आपको कोई चीज समझ में नहीं आती है,

तो आप फ्रैंचाइज़र से पूछ सकते हैं।

इसके बाद, पेशेवरों से बात करें।

कोई स्वतंत्र वकील, अकाउंटेंट,

और बिज़नेस सलाहकार आपको

फ्रैंचाइज़ के बारे में सलाह दे सकते हैं।

यह सुनिश्चित करें कि उनके पास फ्रैंचाइज़िंग संबंधी अनुभव हो।

आपको ऐसी अन्य फ्रैंचाइज़ी से भी बात करनी चाहिए

जिन्होंने वही फ्रैंचाइज़ खरीदी है,

फिर चाहे वे वर्तमान में इसे चला रहे हों या पहले।

ऐसी अन्य फ्रैंचाइज़ी के संपर्क विवरण

आपके प्रकटीकरण दस्तावेज़ में अवश्य शामिल किए जाने चाहिए।

उनसे संपर्क करें और आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त करें।

आपको फ्रैंचाइज़ के वर्तमान मालिकों से यह प्रश्न पूछने चाहिए

आप काम के बारे में क्या कहेंगे?

क्या आपको किसी अप्रत्याशित खर्च का सामना करना पड़ा है?

क्या आप इसे चलाने की सलाह देंगे?

फ्रैंचाइज़ के पिछले मालिकों से बात करते समय,

यह पूछें कि क्या यह निवेश सही था?

यह पूछना भी सही रहेगा कि

उन्होंने फ्रैंचाइज़ जारी क्यों नहीं रखी?

यह आपका निवेश है।

हस्ताक्षर करने से पहले, रिसर्च करें और पेशेवर सलाह लें

ताकि आप यह जान सकें कि आपके लिए क्या सही है।

और अधिक जानकारी के लिए, वेबसाइट पर जाएँ।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार, कैनबरा द्वारा अधिकृत।

सप्लायर संबंधी पाबंदियाँ (Supplier restrictions)

कुछ फ्रैंचाइज़र अपने फ्रैंचाइज़ी से कुछ उत्पादों को उनसे या उनके बताए गए सप्लायर से ही खरीदने के लिए कहते हैं। इन्हें सप्लाई संबंधी पाबंदियाँ कहा जाता है। ऐसा हो सकता है कि आपके पास कुछ उत्पादों को कहीं और से खरीदने का विकल्प न हो।

फ्रैंचाइज़ खरीदना: सप्लायर संबंधी पाबंदियाँ वीडियो

Remote video URL

कभी-कभार जब आप कोई फ़्रेंचाइज़ खरीदते हैं

तो यह आप यह निर्णय नहीं ले सकते हैं कि आप अपना सामान कहाँ से खरीदेंगे।

मान लीजिए आपने एक कैफ़े खरीदा है।

आप शहर में सबसे अच्छी कीमत पर सबसे अच्छी कॉफी बनाना चाहते हैं।

आप इसके लिए दूध कहीं से भी खरीद सकते हैं,

लेकिन आप अपनी कॉफी बीन्स केवल एक ही सप्लायर से खरीद सकते हैं,

और वे महंगी होती हैं।

आप किसी अन्य सप्लायर से बहुत कम दाम पर कॉफी ले सकते हैं,

लेकिन आप अपने फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट के तहत यह नहीं कर सकते।

इसे सप्लाई संबंधी पाबंदी कहा जाता है।

सप्लाई संबंधी पाबंदियाँ

आपके प्रकटीकरण दस्तावेज़ और आपके फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट में सूचीबद्ध होती है।

कई मामलों में सप्लाई संबंधी पाबंदियाँ कानूनी होती है।

यदि वे कानूनी हैं और आपके फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट में सूचीबद्ध हैं,

तो आपको उनका पालन करना होगा,

फिर चाहे आपको इसके लिए अधिक पैसा ही खर्च क्यों न करना पड़े।

क्या आप सप्लाई संबंधी पाबंदियों के बारे में अनिश्चित हैं?

फ्रैंचाइज़ के बारे में किसी वकील, अकाउंटेंट,

और बिज़नेस (व्यापारिक) सलाहकार से निष्पक्ष सलाह लें।

यह सुनिश्चित करें कि उनके पास फ्रैंचाइज़िंग का अनुभव हो।

और अधिक जानकारी के लिए, वेबसाइट देखें।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार, कैनबरा द्वारा अधिकृत।

कीमत और चलाने का खर्च (Price and running costs)

फ्रैंचाइज़ की शुरुआती कीमत देखकर यह एक अच्छा सौदा महसूस हो सकता है, लेकिन फ्रैंचाइज़ को सेट अप करने और चलाने के लिए भी आपको कुछ अन्य खर्चा करना पड़ सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप कुल लागत के बारे में जानें।

फ्रैंचाइज़ खरीदना: कीमत बनाम लागत वीडियो

Remote video URL

सही में, आप बहुत मेहनत कर रहे हैं

और अब आपके पास फ्रैंचाइज़ खरीदने के लिए पर्याप्त धनराशि है।

लेकिन क्या आपने कुल लागत के बारे में सोचा है?

फ्रैंचाइज़ की अपनी कीमत होती है,

जिसे फ्रैंचाइज़ फ़ीस कहते हैं, और फिर

बिज़नेस का संचालन करने और बनाए रखने में भी खर्चा शामिल है।

फ्रैंचाइज़ खरीदना कार खरीदने जैसा हो सकता है।

आप कार खरीदने की शुरुआती कीमत का भुगतान करते हैं,

लेकिन आप उसे चलाने के लिए भी लगातार खर्चा करते हैं।

यदि आप खर्च जाने बिना फ्रैंचाइज़िंग का सौदा करते हैं,

तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

लागतों को आपके प्रकटीकरण दस्तावेज़ में अवश्य शामिल किया जाना चाहिए।

यदि आप खर्चा नहीं उठाते हैं,

इसका अर्थ यह हो सकता है कि आप अपने फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट का पालन नहीं कर रहे हैं।

किसी अकाउंटेंट और बिज़नेस सलाहकार से

निष्पक्ष सलाह लें,

और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें फ्रैंचाइज़िंग का अनुभव हो।

केवल शुरुआती कीमत ही नहीं, बल्कि लागतों के बारे में भी जानें।

और अधिक जानकारी के लिए, वेबसाइट पर जाएँ।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार, कैनबरा द्वारा अधिकृत।

हमारा निःशुल्क फ़्रेंचाइज़िंग कोर्स करें (Do our free franchising course)

हमारे ‘क्या फ़्रेंचाइज़िंग मेरे लिए है?’ नामक निःशुल्क कोर्स से आपको फ़्रेंचाइज़िंग कैसे काम करती है, इसके जोखिमों, और कानूनी ज़िम्मेदारियों के बारे में जानने में मदद मिलेगी। यह अंग्रेज़ी भाषा में है और इसे 90 मिनट से भी कम समय में पूरा किया जा सकता है।

आप इससे क्या सीखेंगे (What you'll learn)

  • फ्रैंचाइज़िंग की तुलना स्वतंत्र छोटे बिज़नेस ओनरशिप या नौकरी से कैसे की जाती है।
  • आप किसी सामान्य फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट में क्या पा सकते हैं।
  • अपनी पसंदीदा फ्रैंचाइज़ को खरीदने के बारे में सही निर्णय लेने के लिए उचित कदम कैसे उठाएँ। इसे ड्यू डिलिजेंस (विश्लेषण प्रक्रिया) भी कहते हैं।
  • कुछ ऐसी आम मुश्किलें जिनका सामना आपको करना पड़ सकता है।
  • फ्रैंचाइज़ी खरीदने के बारे में निर्णय लेने में मदद के लिए और अधिक जानकारी और मार्गदर्शन कहाँ से मिलेगा।
  • फ्रैंचाइज़िंग पर लागू होने वाले मुख्य कानून।

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट (Franchise agreement)

किसी भी फ्रैंचाइज़िंग संबंध के लिए फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है।

सभी फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट में ये शमिल होना चाहिए:

  • फ्रैंचाइज़ी द्वारा भुगतान की जाने वाली फीस
  • एग्रीमेंट की प्रारंभिक और अंतिम तिथि
  • फ्रैंचाइज़र की ब्रांडिंग और अन्य बौद्धिक संपदा का उपयोग करते समय फ्रैंचाइज़ी के अधिकार और पाबंदियाँ
  • कोई भी ऐसे उपकरण और आपूर्ति जिसे फ्रैंचाइज़ी को खरीदने की आवश्यकता होगी
  • यदि फ्रैंचाइज़ी को किसी प्रचार गतिविधि और स्थानीय क्षेत्र मार्केटिंग में हिस्सा लेने की आवश्यकता है
  • एग्रीमेंट के दौरान, फ्रैंचाइज़र द्वारा आवश्यक किसी भी निवेश पर प्रतिफल प्राप्त करने का उचित अवसर
  • फ्रैंचाइज़्ड बिज़नेस बेचने के नियम
  • फ्रैंचाइज़ी और फ्रैंचाइज़र के मध्य किसी भी प्रकार के विवाद के निपटान के लिए आवश्यक प्रक्रिया
  • एग्रीमेंट कब और कैसे समाप्त किया जा सकता है, इसमें समय से पहले समाप्ति होने की स्थिति में फ्रैंचाइज़र को उचित मुआवजा देने की शर्तें भी शामिल की जानी चाहिए
  • कोई भी ऐसे नियम, जिनकी पालना एग्रीमेंट समाप्त होने पर फ्रैंचाइजी को अवश्य करनी होगी।

एग्रीमेंट में क्या नहीं होना चाहिए (What shouldn't be in an agreement)

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट अक्सर फ्रैंचाइज़र के पक्ष में होते हैं क्योंकि एग्रीमेंट उन्होंने ही लिखा होता है।

फ्रैंचाइज़िंग कोड के तहत, फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट में ये शामिल नहीं किया जाना चाहिए:

  • ऐसी अनुचित शर्तें जिनके तहत एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद भी आप कहीं और काम नहीं कर सकते हैं
  • ऐसी शर्तें जिनके तहत किसी विवाद का निपटान करते समय आपको फ़्रेंचाइज़र की लागतों का भुगतान करने की आवश्यकता हो
  • ऐसी शर्तें जो फ्रैंचाइज़र को फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट में, आपकी लिखित सहमति के बिना पूर्वव्यापी रूप से लागू होने वाले परिवर्तन करने देती हैं
  • कुछ गलत करने पर भी, फ्रैंचाइज़र के लिए ज़िम्मेदारी से आम तौर पर छुटकारा
  • आपके साथ फ्रैंचाइज़र द्वारा मौखिक या लिखित रूप से किए गए किसी भी कथन से छूट
  • एग्रीमेंट समाप्त होने और कुछ शर्तें पूरी होने पर लागू होने वाले व्यापार प्रतिबंध क्लॉज़।

एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले (Before you sign an agreement)

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट करने से पहले आप बदलावों पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन यह ज़रूरी नहीं है कि फ्रैंचाइज़र इनके साथ सहमत हो।

हस्ताक्षर करने से पहले आपको कानूनी सलाह लेनी चाहिए ताकि आप यह जान सकें कि फ्रैंचाइज़र द्वारा क्या बदलाव किए जा सकते हैं।

एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने के बाद (After an agreement has been signed)

एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने के बाद, फ्रैंचाइज़र आमतौर पर आपकी सहमति के बिना फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट में बदलाव नहीं कर सकता है।

कूलिंग-ऑफ़ अवधि (Cooling-off period)

आप नए फ़्रैंचाइज़ एग्रीमेंट को एग्रीमेंट होने के 14 दिनों के अंदर समाप्त कर सकते हैं (इसे कूलिंग-ऑफ अवधि कहा जाता है)। आपको यह लिखकर करने की आवश्यकता होगी और आपको अपनी कुछ या सारी धनराशि वापस मिल सकती है।

कुछ मामलों में आप फ्रैंचाइज़र को लिखित नोटिस देकर कूलिंग-ऑफ अवधि न लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसे कूलिंग-ऑफ अवधि को छोड़ना कहा जाता है।

अनुचित कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) शर्तों के लिए कानून (Unfair contract terms laws)

ऑस्ट्रेलिया में अधिकांश फ्रैंचाइज़ी को अनुचित कॉन्ट्रैक्ट शर्तों के लिए कानूनों से सुरक्षा प्राप्त है। इनके तहत बिज़नेस के लिए अनुचित कॉन्ट्रैक्ट शर्तों वाला कॉन्ट्रैक्ट देना या उसमें शामिल होना गैर-कानूनी है।

ऐसे में भारी जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है।

निवेश पर प्रतिफल प्राप्त करने का उचित अवसर (Reasonable opportunity to make a return on investment)

1 नवंबर 2025 को या उसके बाद किए गए, रिन्यू (नवीकरण) किए गए या बढ़ाए गए सभी फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट में, फ्रैंचाइज़ी को एग्रीमेंट की अवधि के दौरान फ्रैंचाइज़र द्वारा आवश्यक किसी भी निवेश पर प्रतिफल प्राप्त करने का उचित अवसर अवश्य प्रदान किया जाना चाहिए।

निवेश पर प्रतिफल (ROI) का अर्थ है कि फ्रैंचाइज़ी, फ्रैंचाइज़र द्वारा किए गए शुरुआती निवेश को वापस पाने में सक्षम है और इसके साथ ही बिज़नेस से लगातार लाभ बना सकता है।

उचित अवसर देने का अर्थ फ्रैंचाइज़र द्वारा बिज़नेस में लाभ या सफलता की गारंटी दिए जाने से नहीं है। यह बिज़नेस चलाने के अंतर्निहित जोखिमों को भी समाप्त नहीं करता है।

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट के बारे में और अधिक जानें (अंग्रेज़ी में)।

ऐसी जानकारी और दस्तावेज़ जिन्हें फ्रैंचाइज़र द्वारा दिए जाने की आवश्यकता है (Information and documents franchisors must give)

फ्रैंचाइज़र को सभी संभावित और मौजूदा फ्रैंचाइज़ी को कुछ जानकारी और दस्तावेज़ देने की आवश्यकता है।

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट करने से पहले (Before entering a franchise agreement)

सभी फ्रैंचाइज़र्स का नाम में अवश्य होना चाहिए। यदि आप कोई फ्रैंचाइज़ खरीदना चाहते हैं, तो आप रजिस्टर को देख सकते हैं और फ्रैंचाइज़र की प्रोफ़ाइल और बिज़नेस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चाइज़र द्वारा आपको ये दिए जाने की आवश्यकता है:

  • सूचना विवरण, जिसे किसी भी अन्य दस्तावेज़ को देने से पहले और फ्रैंचाइज़ में रूचि दिखाने के 7 दिनों के अंदर दिया जाना चाहिए
  • फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट, इसमें किसी भी ऐसे मौजूदा फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट को शामिल किया जाना चाहिए जिसे किसी नए फ्रैंचाइज़ी को ट्रांसफर किया गया हो
  • फ्रैंचाइज़ प्रकटीकरण दस्तावेज़
  • फ्रैंचाइज़िंग कोड ऑफ़ कंडक्ट की कॉपी।

चाइज़र को आपको ये भी देना पड़ सकता है:

  • आय संबंधी जानकारी
  • लीज़िंग जानकारी
  • अन्य एग्रीमेंट की कॉपी।

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट के दौरान (During a franchise agreement)

फ्रैंचाइज़र को फ्रैंचाइजी से लिखित अनुरोध मिलने के 2 महीने के अंदर मौजूदा प्रकटीकरण दस्तावेज़ देने की आवश्यकता है।

यदि फ्रैंचाइज़ी द्वार किसी विशिष्ट फंड, जैसे कि मार्केटिंग फंड में भुगतान किया जाता है, तो फ्रैंचाइज़र को उन्हें विशिष्ट जानकारी और कुछ दस्तावेज़ देने की आवश्यकता है।

कुछ मामलों में फ्रैंचाइज़र को फ्रैंचाइजी को लीज़ और दूसरे अन्य एग्रीमेंट की कॉपी देने की आवश्यकता होगी।

भौतिक रूप से संबंधित तथ्य (Materially relevant facts)

फ्रैंचाइज़र को संभावित और मौजूदा फ्रैंचाइज़ीस को भौतिक रूप से संबंधित तथ्य बताने की आवश्यकता है जिसमें ये शामिल हैं:

  • फ्रैंचाइज़र या फ्रैंचाइज़ सिस्टम को नियंत्रित करने वाले मालिक, व्यक्ति या संस्था में कोई भी बदलाव
  • फ्रैंचाइज़र या उसके डायरेक्टर और एसोसिएट से संबंधित कानूनी कार्यवाही और फैसले
  • दिवालियापन की घटनाएँ
  • फ्रैंचाइज़ के लिए आवश्यक इन्टलेक्चूअल प्रॉपर्टी में बदलाव।

वित्तीय विवरण सहित कुछ भौतिक रूप से संबंधित तथ्य प्रकटीकरण दस्तावेज़ में शामिल किए जाते हैं।

जानकारी और दस्तावेज़ के दायित्वों के बारे में और अधिक जानें (अंग्रेज़ी में)।

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट को समाप्त करना (Ending a franchise agreement)

यदि फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट अपेक्षित समय-सीमा से पहले समाप्त हो जाता है, तो फ्रैंचाइज़ी को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। फ्रैंचाइज़ी को निम्नलिखित का सामना करना पड़ सकता है:

  • लिए गए लोन को वापस देना पड़ सकता है
  • लीज़ पर किराया देना पड़ सकता है
  • बिज़नेस न चला सकने के बावजूद भी सप्लायर को पैसे का भुगतान करना पड़ सकता हैं।

फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस चलाने संबंधी अपनी राय बदल सकते हैं और एग्रीमेंट को निम्नलिखित के अंदर समाप्त कर सकते हैं:

  • कूलिंग-ऑफ अवधि
  • लीज़िंग जानकारी मिलने के 14 दिन के अंदर, यदि वे फ्रैंचाइज़र या उनके एसोसिएट से जगह लीज़ पर ले रहे हैं या उस पर कार्य कर रहे हैं।

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट समाप्त करने के अन्य तरीके भी हैं:

  • समय सीमा समाप्त होने पर एग्रीमेंट को रिन्यू नहीं किया जाता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि एग्रीमेंट में क्या शामिल किया गया है।
  • इसे फ्रैंचाइज़र समय से पहले समाप्त कर सकता है।
  • फ्रैंचाइज़ी इसे समाप्त करने के लिए कह सकते हैं । आमतौर पर फ्रैंचाइज़ी के पास एग्रीमेंट को समय से पहले समाप्त करने की कम क्षमता होती है।

फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट को समाप्त करने के बारे में और अधिक जानें (अंग्रेज़ी में)।

फ्रैंचाइज़िंग के विवादों का निपटान करना (Resolving franchising disputes)

विवाद होने की स्थिति में, 2 कदमों का पालन करना होगा:

  • दूसरे पक्ष को लिखित रूप से सूचित करें।
  • कोड या फ्रैंचाइज़ एग्रीमेंट में उल्लिखित प्रक्रिया का पालन करें।

विवाद के निपटान के लिए कई तरीके हैं जैसे बीच-बचाव, समझौता और मध्यस्थता।

विवादों के निपटान के लिए कुछ नियम हैं:

  • दोनों पक्षों का विश्वास से काम करना
  • विवाद के निपटान के लिए पैसे देना
  • खर्च किसी और पर डालना
  • कानूनी सलाह
  • विवाद के निपटान की जगह।

सहायता कहाँ से प्राप्त करें (Where to get help)

विवाद की स्थिति में आप स्टेट ओम्बड्समैन (लोकपाल) और छोटे बिज़नेस कमिश्नरों से मदद प्राप्त कर सकते हैं।

ओम्बड्समैन (लोकपाल)

ऑस्ट्रेलियाई लघु व्यवसाय और पारिवारिक उद्यम लोकपाल (Australian Small Business and Family Enterprise Ombudsman) (ASBFEO) छोटे बिज़नेस मालिकों और फ्रैंचाइजी के लिए स्वतंत्र वकील के रूप में कार्यरत है। ओम्बड्समैन वैकल्पिक विवाद समाधान सेवाओं तक पहुँच-प्राप्ति में आपकी मदद कर सकता है।

(ASBFEO) की वेबसाइट पर जाएँ। आप या उनकीसूचना लाइन 1300 650 460 पर कॉल कर सकते हैं।

स्टेट लघु व्यवसाय कमिश्नर

स्टेट लघु व्यवसाय कमिश्नर लघु व्यवसायों को जानकारी, मार्गदर्शन और विवाद समाधान सेवाओं तक पहुँच-प्राप्ति देकर मदद करते हैं:

फ़्रेंचाइज़िंग विवादों के निपटान के बारे में और अधिक जानें (अंग्रेज़ी में)।

यह भी देखें (See also)

इन सभी विषयों के बारे में और अधिक जानकारी हमारे फ़्रेंचाइज़िंग पेज पर देखें (अंग्रेज़ी में) ।

फ़्रेंचाइज़िंग संबंधी अन्य लोगों के अनुभवों के बारे में फ़्रेंचाइज़ी केस स्टडीज़ (अंग्रेज़ी में) पढ़ें।

अनुचित कॉन्ट्रैक्ट शर्तों के बारे में और अधिक जानकारी (अंग्रेज़ी में) देखें।

इस पेज का अंग्रेज़ी संस्करण देखें। (See an English version of this page.)